Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / मानसी ने बढ़ाया न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय का मान

,

मानसी ने बढ़ाया न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय का मान

टॉपर्स का किया सम्मान

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष की होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें विज्ञान वर्ग प्रथम वर्ष की छात्रा मानसी जाँगिड़ पुत्री मनोहर लाल जाँगिड़ ने 89.55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कला वर्ग प्रथम वर्ष की छात्रा रितिका ढ़ाका पुत्री सुरेश कुमार ने 74.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पलक पुत्री ब्रह्म प्रकाश फोगाट ने 73.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और स्नातक द्वितीय वर्ष (कला संकाय) की छात्रा साहिबा पुत्री फतेह मोहम्मद ने 72.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पूजा राणी पुत्री पुरुषोत्तम दास ने 71.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने छात्राओं के तिलकार्चन कर मिठाई खिलाई एवं उन्हें अगले वर्ष और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में उप प्राचार्या पिंकेश, अभिभावक जोधराज सिंह जानूं, महीपाल सिंह शेखावत एवं सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur