Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राजस्थान पब्लिक स्कूल में मंतशा ने किया स्कूल टॉप

,

राजस्थान पब्लिक स्कूल में मंतशा ने किया स्कूल टॉप

सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए

झुन्झुनूं, अणगासर रोड़ पर गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक स्कूल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित उच्च माध्यमिक कला वर्ग परीक्षा परिणाम में कक्षा 12 में होनहार एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में मंतशा पुत्री मोहम्मद अदरीश (91.00 प्रतिशत) हांसलसर ने प्रथम स्थान, कुमकुम पुत्री कृष्ण कुमार बास नानग ने द्वितीय स्थान, हिमांशु पूनियां पुत्र जितेन्द्र सिंह नूआँ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने बधाई दी एवं भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ठ परिणाम देकर अपना, अपने परिवार व देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाऐं दी। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा एवं सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर एकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्य शुभकरण खीचड़, जावेद खान, अदरीश, अनिता, सुनिता, राहुल कुमार, संगीता, साक्षी व समस्त स्टाफ सदस्य आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur