Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / शहीद की बेटी न्यू राजस्थान कॉलेज की रही टॉप

,

शहीद की बेटी न्यू राजस्थान कॉलेज की रही टॉप

झुंझुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय के पंडित दीनदयाल शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर द्वारा जारी किये गये विज्ञान संकाय के घोषित परिणाम 2023 में शहीद की बेटी प्रियंका कुमारी पुत्री मुखराम बुडानिया ने 87.11 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करके कॉलेज टॉप किया। प्रियंका ने बताया कि वह सीजीएल परीक्षा उत्तीर्ण कर राष्ट्र की सेवा करना चाहती है। छात्रा की माता गृहणी है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रैय कॉलेज स्टॉफ व सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया को दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने बधाई दी एवं भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देकर अपना, अपने परिवार व देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी। संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने छात्राओं का तिलकार्चन व माल्यापर्ण कर मिठाई खिलाई। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि सभी छात्राएं अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुई है। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय व महाविद्यालय उप प्राचार्या पिंकेश ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur