Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / माता श्रवणी स्कूल की छात्रा ने किया नाम रोशन

,

माता श्रवणी स्कूल की छात्रा ने किया नाम रोशन

स्टेट टैलेंट सर्च एग्जाम की 14वीं रैंक हासिल की

सिंघाना,[के के गांधी ] कस्बे की माता श्रवणी स्कूल की छात्रा ने स्टेट टैलेंट परिक्षा में 14वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र में स्कूल व कस्बे का नाम रोशन किया। संस्था निदेशक बिशनाराम झांझडिया ने बताया कि 2019 में आयोजित परिक्षा में करीब तीन लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा पूजा राव ने 14वीं रैंक हासिल की। वहीं छात्र तुषार डैला ने गोल्ड मैडल जीतकर 40वीं रैंक हासिल की। आज गुरूवार को शायर देवी, सह निदेशक राधेश्याम शर्मा, प्राचार्य निशिकिशोर, सचिव अविनाश चौधरी, सचिन चौधरी ने विजेता छात्रों का सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur