Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / मेहन्दी प्रतियोगिता का किया आयोजन

,

मेहन्दी प्रतियोगिता का किया आयोजन

दुराना स्थित करियर महाविद्यालय में

झुन्झुनूं , दुराना स्थित करियर महाविद्यालय में तीज के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षतां जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने की। प्रतियोगिता में छात्राओं ने आपस में एक दूसरे के हाथों में मेंहदी लगाई। जिसमें भारती योगी प्रथम, कीर्ती द्वितीय व निकीता तृतीय स्थान पर रही। इंजी. ढूकिया ने विजेता रही छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य डॉ. संदीप मिठारवाल ने बताया कि तीज त्योहारों के माध्यम से हमारी पौराणिक संस्कृति को जीवित रखा जा सकता है। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह, पूनम, संदीप बुगालिया, अर्चना, अंजना, रामप्रताप सिंह एवं छात्र-छात्राए उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur