Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / मिलेनियम पब्लिक स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव

,

मिलेनियम पब्लिक स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव

सत्यमेव जयते 2020 थीम पर

झुंझुनू, मिलेनियम पब्लिक माध्यमिक विद्यालय बाकरा झुंझुनू में वार्षिकोत्सव मनाया गया। संस्था निदेशक सुभाष जांगिड़ ने बताया कि आज विद्यालय में सत्यमेव जयते 2020 थीम पर वार्षिकोत्सव मनाया गया । जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र भांबू भाजपा जिला महामंत्री झुंझुनू ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ कमल मीणा, एडवोकेट मोहम्मद अख्तर पार्षद नगरपरिषद झुंझुनू उपस्थित रहे। संस्थान के प्रधानाध्यापक सुरेश ढेबाना ने बताया कि विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया। जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त किए। दसवीं में 95{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} अंक प्राप्त करने वाली बेटी आयुषि जांगिड़ को लैपटॉप दिया तथा 91. 67 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सपना कुमावत को टेबलेट व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सतीश पूर्व सरपंच बाकरा, डॉक्टर संजीव झाझड़िया, हरफूलखीचड़ पूर्व सरपंच बाकरा, राजेंद्र चाहर, नरोत्तम थोरी, रामचंद्र खीचड़, विक्रम सिंह शेखावत, जयसिंह चाहर, मनीराम, राजेंद्र, सावित्री, मुनेश, राहुल, मुकेश जांगिड़ सहित अनेक ग्रामीण पुरुष व महिलाएं आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीताराम बास बुडाना व पूजा जांगिड़ द्वारा किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur