Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / नीमकाथाना के पुरानाबास में बनेगी ₹17 लाख की लाइब्रेरी

,

नीमकाथाना के पुरानाबास में बनेगी ₹17 लाख की लाइब्रेरी

सीकर | नीमकाथाना क्षेत्र के पुरानाबास गांव में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में छात्रों के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल ₹17 लाख रुपये खर्च होंगे।

यह पुण्य कार्य गांव के मूल निवासी और दिल्ली पुलिस के पूर्व डीसीपी बी.एल. मीणा द्वारा उनके माता-पिता स्व. धन्नाराम मीणातीजा देवी की स्मृति में शुरू किया गया है।

बी.एल. मीणा ने मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना के तहत 40 प्रतिशत यानी ₹6.84 लाख रुपये की राशि पहले ही जमा कर दी है। शेष 60 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी।


शिक्षा को बताया जीवन का आधार

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि “बी.एल. मीणा गांव की जड़ों से जुड़े हैं और शिक्षा को जीवन का आधार मानते हैं।”

विद्यालय के संस्था प्रधान हरिराम शर्मा ने भी परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगा पंख

बी.एल. मीणा का मानना है कि यह लाइब्रेरी गांव के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए एक नया रास्ता खोलेगी।

“लाइब्रेरी से विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकेंगे। यह मेरी माता-पिता की स्मृति को समर्पित एक छोटा प्रयास है,”
बी.एल. मीणा, भामाशाह

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur