Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / बीड़ी बनाती थी मां, पिता थे बस कंडक्टर, मुश्किलों से लड़कर गरीब घर की लड़की बनी IPS, जानिए S. Inba की कहानी

बीड़ी बनाती थी मां, पिता थे बस कंडक्टर, मुश्किलों से लड़कर गरीब घर की लड़की बनी IPS, जानिए S. Inba की कहानी

Education News (एजुकेशन समाचार) : बीड़ी बनाती थी मां, पिता थे बस कंडक्टर, मुश्किलों से लड़कर गरीब घर की लड़की बनी IPS, जानिए S. Inba की कहानी

IPS S. Inba Success Story: यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। कई ऐसे बच्चे हैं जो गरीबी और मुश्किलों से लड़कर इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बताएंगे जो गरीबी और मुश्किलों से लड़कर यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा को पास कर दिखाई। हम आपको तमिलनाडु की रहने वाली इंबा की कहानी बताएंगे।

 

25 साल की उम्र में S. Inba ने आईपीएस अफसर बनकर परिवार का मान बढ़ाया। सीमित संसाधनों में भी इंबा ने इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया।

 

 बीड़ी बनाती थी मां, पिता थे बस कंडक्टर 

एस इंबा तमिलनाडु की तेनकाशी जिले की रहने वाली है। यह जिला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यह दक्षिण तमिलनाडु के प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इंबा की माँ एक फैक्ट्री में बीड़ी बनाने का काम करती थी और उनके पिता श्रीनिवासन एक बस कंडक्टर है।

 

 घर चलाने में भी होती थी मुश्किल

 

आर्थिक तंगी के वजह से परिवार का खर्च भी मुश्किल से चलता था। इंबा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति देखते हुए सरकारी नौकरी करने का सोचा लेकिन उनके लिए इतना मुश्किल नहीं था।

 भाई ने दिया हर कदम पर साथ 

S. Inba की कामयाबी में उनके भाई ने पूरा सहयोग दिया। उनके भाई बारामुरली आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से ज्यादा पढ़ नहीं पाए। ज़ब इंबा ने यूपीएससी क्रैक करने का सोचा तो उनके भाई ने उन्हें काफी मोटिवेट किया। के भाई सऊदी अरब में एक गैस कंपनी में काम करते थे और उनके पढ़ाई में उन्होंने उनका खूब सहयोग किया।

कई बार इस परीक्षा में फेल होने के बाद इंबा ने  साल 2024 में इस परीक्षा को तीसरे अटेम्प्ट में पास कर दिखाया। इंबा IPS बन गई। उन्होंने गरीबी से लड़कर इस सपने को साकार कर दिखाया।