Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / म्यूजिकल चेयर में मधु ने मारी बाजी

,

म्यूजिकल चेयर में मधु ने मारी बाजी

‘‘खेल सप्ताह’’ के दौरान इंटर क्लास प्रतियोगिताओं का आयोजन

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर झुन्झुनूं में स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में ‘‘खेल सप्ताह’’ के दौरान इंटर क्लास प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। म्यूजिकल चेयर में छात्रा मधु पुत्री रामचन्द्र विजेता रही तो तीन दौड़ प्रतियोगिता में सोनिया शर्मा पुत्री विनोद कुमार बी.ए. प्रथम वर्ष प्रथम व कोमल पुत्री किशोर चन्द्र बी.एससी तृतीय वर्ष द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि खेलों से व्यक्तित्व का विकास होता है व शरीर स्वस्थ रहता है। प्राचार्या डॉ. सुमन जांनू ने विजेताओं को बधाई दी व पुरस्कृत किया तथा बताया कि ‘‘खेल सप्ताह’’ के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, जिसमें दौड़, म्यूजिकल चेयर, तीन पैर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो जैसी प्रतियोगिताएं शामिल है। प्रतियोगिताओं का आयोजन शारीरिक शिक्षक सरिता सिंह की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur