Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / नृत्य प्रतियोगिता का किया आयोजन

,

नृत्य प्रतियोगिता का किया आयोजन

न्यू राजस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में

झुंझुनू , न्यू राजस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय गणपति नगर मे कक्षा 2 से 5 तक के छात्र-छात्राओं के मध्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देते हुए लतीफ ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय तथा देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने नृत्य को मनोरंजन की श्रेष्ठ विद्या बताते हुए विजेता छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्र-छात्राओं के मनमोहक नृत्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, रविन्द्र ढूकिया, चिकिंत शर्मा, सुनिता झाझडिय़ा एवं छात्र-छात्राए उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur