Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस मनाया

,

राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस मनाया

गाँधी व शास्त्री जयंती मनाई

झुंझुनूं, राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय गणपति नगर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में गाँधी व शास्त्री के चित्रों को पुष्पाजंलि अर्पित कर रामधुन, हे राम, हे राम……जग में सांचो तेरो नाम से हुई। प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ ने बताया कि उक्त अवसर पर विद्यालय स्तरीय (राष्ट्र विकास में गाँधी व शास्त्री के योगदान) विषय पर छात्र सेमीनार व पत्र वाचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सेमीनार में रीटा, सोनू कुमार, मोनू तथा पत्र वाचन प्रतियोगिता में बलदेव, नूपूर चौधरी मनस्वी क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने विद्यार्थियों से उनके आदर्श जीवन में उतारने की नसीहत दी। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय व स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur