Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / महाविद्यालय में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया

,

महाविद्यालय में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में “राष्ट्रीय हिन्दी दिवस“ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं को हिन्दी भाषा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भाषा हमारे व्यक्तित्व की पहचान होती है और वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा का महत्व बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने बताया की भाषा के माध्यम से हम अपनी पहचान और संस्कृति को संरक्षित रख सकते हैं। हम हिन्दी भाषा को प्रोत्साहित करें एवं इसका उपयोग समाज के हर क्षेत्र में करें। हिन्दी विभाग की व्याख्याता अंजू सैनी ने छात्राओं को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा 2024 की थीम “हिन्दी पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक“ के विषय में बताया एवं छात्राओं को दैनिक जीवन में हिन्दी भाषा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रा ईशा, जिज्ञासा, रिंकू गिल, पूजा कृष्णियाँ तथा पुष्पा कुमारी ने हिन्दी भाषा के महत्व के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रभारी पिंकेश सहित समस्त स्टाफ सदस्य तथा छात्राएँ उपस्थित रही। मंच का संचालन प्रिया और दीक्षा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur