Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का किया अभिनंदन

,

नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का किया अभिनंदन

ढाणी गंगासागर मे

श्रीमाधोपुर [अमर चंद शर्मा ] अजीतगढ़ के निकटवर्ती ढाणी गंगासागर मे स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे बुधवार को नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत व कक्षा 5 व कक्षा 8 के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुर्जर की अध्यक्षता एवं भामाशाह मनीष मीणा,डॉ.मंगल यादव के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मनीष मीणा ने कहा छात्र छात्राओं को पूर्ण मनोयोग के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित करके अध्यन करना चाहिए जिससे सफलता प्राप्त हो सके। प्रधानाध्यापिका निधि कुमावत ने बताया कि कक्षा 5 की छात्रा मोनिका सैनी व कक्षा 8 की छात्रा आरती माँचवा को बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तथा नवप्रवेशित बालक बालिकाओं के तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुर्जर के द्वारा द्वारा विद्यालय के कमरे व बरामदे सहित शौचालय के मरम्मत कार्य करवाने की घोषणा की। भामाशाह मनीष मीणा द्वारा विद्यालय को 3 बड़ी दरियां देने की घोषणा व भामाशाह डॉ मंगल यादव द्वारा विद्यालय के सभी बच्चो के लिए टाई बेल्ट देने की घोषणा की गई। इस मौके पर बिशन सिंह शेखावत,शंकर लाल वर्मा, पवन शर्मा, हेमंत शर्मा, गोविंद राम,प्रतिभा कुमारी, विनोद कुमार सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। मंच संचालन धनेश शर्मा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur