Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / नववर्ष व विदाई समारोह धूम धाम से मनाया

,

नववर्ष व विदाई समारोह धूम धाम से मनाया

महात्मा गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में

श्रीमाधोपुर(अमरचंद शर्मा) स्थानीय महात्मा गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्रीमाधोपुर के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों द्वारा नववर्ष व विदाई समारोह धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ पी.सी. माली (एसोसिएट प्रोफेसर प्राणीशास्त्र विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर), विशिष्ट अतिथि डॉ आर एन जाट (फारमर चीफ प्रोक्टर, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर), संस्था अध्यक्षता पार्वती देवी, निदेशक मोहर सिंह खर्रा, एम.जी.आई.एस. सचिव गीता खर्रा व प्राचार्य डॉ वी.के. सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नेट, जे.आर.एफ., खेल प्रतिभा व कॉलेज मेरिट में चयनित विधार्थीयो को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ आर एन जाट ने परीक्षा की तैयारी में जोर शोर से उतरने पर जोर दिया। डॉ वी.के. सैनी ने बताया की कार्यक्रम में विज्ञान संकाय में सभी स्नातक व स्नातकोतर कक्षाओ के टॉपर को भी समान्नित किया गया । महाविद्यालय के छात्र आशुतोष कुमावत के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूडो व कराटे में महाविद्यालय का नाम रोशन करने पर समान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ प्रमोद वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर व्याख्याता डॉ राकेश वर्मा, सुशीला, बनवारी लाल, रोहित शर्मा, आनंद कुमावत, रवि कुमावत, नीतू यादव, विजेंद्र कुमार, मनीष अग्रवाल, नेहा जांगिड़, कैलाश बिजारणिया, राकेश शर्मा, डॉ रतन लाल कुमावत, पीयूष कुमार, करीना, निक्की अग्रवाल, प्रीति सैनी व संगीता सहित समस्त स्टाफ मोजूद रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur