Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / नयासर स्कूल में 180 छात्रों को बैग वितरण, समाजसेवी कस्वां की पहल

,

नयासर स्कूल में 180 छात्रों को बैग वितरण, समाजसेवी कस्वां की पहल

Education News (एजुकेशन समाचार) : नयासर स्कूल में 180 छात्रों को बैग वितरण, समाजसेवी कस्वां की पहल

झुंझुनूं, शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के उद्देश्य से शहीद कल्याण सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नयासर में एक सराहनीय पहल की गई। समाजसेवी मनोज कस्वां की ओर से विद्यालय के 180 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए।

शिक्षा के लिए सहयोग की नई पहल

बैग वितरण कार्यक्रम के दौरान मनोज कस्वां ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की मदद करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय और विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी मनोज कस्वां द्वारा विद्यालय विकास कार्यों में सहयोग किया जा चुका है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर
यादव चन्द्र कस्वां, कप्तान रामनिवास कस्वां, विकास कस्वां, रामसिंह कस्वां, विमला मिठारवाल, विक्रमसिंह बुडानियां, उर्मिला राव, सुलोचना, मनोज कुमार डिग्रवाल, जयसिंह, अशोक कुमार गोदारा, सुभेष सिंह, सरिता, प्रमिला, सुमन कस्वां, सुमन महला, रिंकू, सुमन मीणा, मुन्नी देवी,
संस्था प्रधानाचार्य, समस्त स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 विद्यार्थियों के चेहरों पर दिखी खुशी

बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलकी। ग्रामीणों और विद्यालय प्रशासन ने इस शैक्षणिक सहयोग के लिए समाजसेवी मनोज कस्वां का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur