Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती व वार्षिकोत्सव कल

,

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती व वार्षिकोत्सव कल

राजस्थान विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय बगड़ का वार्षिकोत्सव तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती विद्यालय में समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। विद्यालय व्यवस्थापक सुनीता सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 9.15 बजे कस्बे के मुख्य मार्गों से जय घोष के साथ रेली के रूप में पथ संचलन किया जाएगा। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् रघुवीर प्रसाद पुरोहित होंगे। अध्यक्षता निदेशक महेन्द्र शास्त्री करेंगे। ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुरारी सैनी, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री पवन माव॔डिया, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेन्द्र सिंह शेखावत कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों तथा सह शैक्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur