Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू ईडन के कौशल को किया जिला स्तर पर सम्मानित

,

न्यू ईडन के कौशल को किया जिला स्तर पर सम्मानित

कक्षा 10वीं में 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

सिंघाना(के के गाँधी) कस्बे के न्यू ईडन सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्रतिभावान छात्र कौशल कुमार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। छात्र कौशल कुमार न्यू ईडन स्कूल में अध्यनरत है जिसने कक्षा 10वीं में 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ-साथ क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला स्तर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जिला कलेक्टर रवि जैन व राज्य मंत्री सुभाष गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर सम्मानित होने पर स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल निदेशक डॉ. अनिल गोदारा, प्रिंसीपल डॉ. अनिता गोदारा, अध्यक्ष सरिता धायल, पिंकी ने कौशल द्वारा अपनी मेहनत व गुरूजनों के प्रयास से प्रदेश स्तर पर परचम फहराने पर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur