Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू ईडन स्कूल में धुमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

,

न्यू ईडन स्कूल में धुमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

प्रतिभावान बच्चों को सम्मनित करते अतिथि सिंघाना [के के गाँधी ] कस्बे के न्यू ईडन सीनियर सैकंडरी स्कूल में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजेश ढ़ंडेल मुख्य प्रबंधक एचसीएल(सतर्कता)थ विशिष्ट अतिथि सुबे. भोमाराम, वरिष्ठ पत्रकार पीडी शर्मा, पुष्पा ढ़ाका व्याखाता व पूर्व ग्रामसेवक चतरसिंह थे अध्यक्षता होशियार सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष बोर्ड क्लासेज में एसटी वर्ग विज्ञान वर्ग में जिले में टॉपर रहने वाली पद्माक्षी पुरस्कार विजेता छात्रा भारती मीणा को स्कूटी, एक लाख रूपए नगद स्कूल की तरफ से एलईडी भेंट की गई वहीं द्वितीय स्थान पर रहने वाले तीन बच्चों को साईकिल तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को घड़ी भेंट की गई। इस दौरान स्कूल के अन्य प्रतिभावान बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। स्कूल संचालक डॉ. अनिल गोदारा व डॉ. अनिता गोदारा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में सफल होने का आशिर्वद दिया। वहीं कस्बे के एमबीडी शिक्षण संस्थान में भी फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को विर्दा दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल संचालक परमानंद शास्त्री ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल स्टॉफ सहित अभिभावक गण व बच्चे मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur