Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू ईडन में रेणु सोमरा बनी मिस फेयरवेल

,

न्यू ईडन में रेणु सोमरा बनी मिस फेयरवेल

सिंघाना कस्बे में स्थित न्यू ईडन महिला महाविद्यालय में आज बुधवार को फेयर वेल पार्टी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ कॉलेज निदेशक डॉक्टर अनिल गोदारा एवं न्यू ईडन स्कूल प्राचार्य डॉ अनीता ने किया। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ आनंद कुमार राय ने की। इस अवसर पर छात्राओं ने पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी गानों पर एक से बढ़कर एक सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। छात्रा भारती शर्मा, नेहा रोहिल्ला, आशा, बुलकेश, सोनिया, पूजा शर्मा इत्यादि ने कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा रेणु सोमरा मिस फेयरवेल तथा मीनू कुमारी मिस इंटेलिजेंट चुनी गई। मंच संचालन छात्रा ऐश्वर्या और ज्योति सैनी ने किया। इस अवसर पर सुनीता सिंह, पिंकी सैनी, आनंद कुमार, विजेंद्र जांगिड़, महेंद्र मीणा, अजीत सैनी, सुशीला देवी, भीम सिंह गोस्वामी, राम किशन आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur