Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान का वाणिज्य वर्ग का शत-प्रतिशत रहा परिणाम

,

न्यू राजस्थान का वाणिज्य वर्ग का शत-प्रतिशत रहा परिणाम

अंकित कुमार ने हासिल किए ८७ प्रतिशत अंक

झुन्झुनूं, अणगासर रोड़ पर गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक स्कूल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित उच्च माध्यमिक वाणिज्य वर्ग परीक्षा परिणाम में कक्षा 12 में होनहार एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थीयों में अंकित कुमार पुत्र मोहन लाल को जिला परिषद सदस्य इंजी प्यारेलाल ढूकिया ने माल्यार्पण कर बधाई दी एवं भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ठ परिणाम देकर अपना, अपने परिवार व देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाऐं दी। संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि संस्थान में प्रविष्ठ विद्यार्थियों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा सभी विद्यार्थियों के प्रथम श्रेणी से उत्र्तीण रहे है। इस अवसर पर एकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्य शुभकरण खीचड़, राकेश झाझडिया, सुशील सैनी, प्रहलाद सिंह, राम प्रताप, सुनील स्वामी, नागरमाल, सुनीता देवी एवं दिलीप सैनी आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur