Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में छात्राओं का किया सम्मान

,

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में छात्राओं का किया सम्मान

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में शेखावाटी विश्वविद्यालय की ओर से जारी किये गये विभिन्न परीक्षा परिणामों में श्रेष्ठ अंक लाने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया। विदित रहे कि शेखावाटी विश्व विद्यालय की ओर से जारी किये गये एम.एस.सी. पूर्वाद्ध (प्रवेश) रसायन विज्ञान में छात्रा दीपिका कुमारी 71 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान नीलम व संजू कुमारी तथा तृतीय स्थान रितु ने प्राप्त किया। एम.एस.सी. फाइनल रसायन विज्ञान में छात्रा पूजा ढाका 72 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर हीना कौशर व तृतीय स्थान पर सनोबर बानो रही। इसी श्रृंखला में एम.ए. फाइनल भूगोल में छात्रा कामना जांगिड़ ने प्रथम व सरोज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सादे समारोह में महाविद्यालय परिसर में संस्थान संरक्षिका विनोद ढूकिया ने छात्राओं का तिलकार्चन, माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर सम्मान किया। संस्था निदेशक जिला परिषद सदस्य इजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं के अच्छे परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने उपलब्धियों की निरंतरता बानाये रखने के लिए कहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur