Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया

,

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया

स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में आज एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने संविधान सम्बन्धी जानकारी दी। संस्थान निदेशक जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि भारत का संविधान अनेक विशेषताओं को लिये हुए है। हमें हमारें संविधान का सम्मान करना चाहिए। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि संविधान हमारे देश को चलाने की प्रणाली है जो सबको सुरक्षा, समानता का बोध कराती है। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों का निर्वाह के लिए कहा। स्वयं सेविका पियंका व प्रिया ने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस. प्रभारी पिंकेश की देख-रेख में हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur