Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में होनहार छात्राओं का किया सम्मान

,

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में होनहार छात्राओं का किया सम्मान

भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं को सम्मानित किया

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में स्नात्तक द्वितीय वर्ष (विज्ञान वर्ग) के होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया। विज्ञान वर्ग की छात्रा प्रियंका कुमारी पुत्री श्रीचन्द सिंह ने 89.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्रियंका पुत्री मुखराम बुडानिया ने 86.44 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा रितु पुत्री विजय कुमार 85.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित किया। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने भी छात्राओं को शुभकामनाएँ देकर हौसला बढ़ाया। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय ने छात्राओं के तिलकार्चन कर मिठाई खिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रागंण में समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur