Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में टॉपर्स छात्राओं का किया समान

,

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में टॉपर्स छात्राओं का किया समान

एम.एस.सी. फाईनल (वनस्पति विज्ञान व प्राणी विज्ञान) 2021 की होनहार छात्राओं का

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एम.एस.सी. फाईनल (वनस्पति विज्ञान व प्राणी विज्ञान) 2021 की होनहार छात्राओं का श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने पर समान किया गया। विदित रहे कि पण्डित दीनदयाल शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा जारी किये गये एम.एस.सी. फाईनल (वनस्पति विज्ञान) के जारी परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की गरिमा शेखावत पुत्री राजेन्द्र सिंह 84.72 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, जरीन पुत्री मो. आमिन 82.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही एवं एम.एस.सी. फाईनल (प्राणी विज्ञान) के जारी परिणाम में निशा रानी पुत्री प्रवीण कुमार 70.81 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, नितु वर्मा पुत्री धर्मेन्द्र सिंह 69.00 प्रतिशत व पूजा पुत्री विद्याद्यर 69.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में इन होनहारों का तिलकार्चन, माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने महाविद्यालय में स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएँ दी। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने स्थान प्राप्त छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरित किया। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, कार्यवाहक प्राचार्या पिंकेश, प्रहलाद सिंह कुल्हरि, नीलम, महावीर प्रसाद शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur