Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में टॉपर्स छात्राओं का किया सम्मान

,

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में टॉपर्स छात्राओं का किया सम्मान

एम.एस.सी. फाईनल गणित २०२१ की होनहार छात्राओं का

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एम.एस.सी. फाईनल गणित २०२१ की होनहार छात्राओं का श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने पर सम्मान किया गया। विदित रहे कि पण्डित दीनदयाल शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा जारी किये गये एम.एस.सी. फाईनल गणित के जारी परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की प्रेम कुमारी पुत्री संजीव कुमार ८३.८० प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान एवं किरण कुमारी पुत्री महेन्द्र सिंह ७९.८८ प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में इन होनहारों का तिलकार्चन, माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने महाविद्यालय में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने स्थान प्राप्त छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, कार्यवाहक प्राचार्या पिंकेश, संजीव कुमार, प्रहलाद सिंह कुल्हरि, नीलम इत्यादि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur