Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में टॉपर्स का किया सम्मान

,

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में टॉपर्स का किया सम्मान

एम.एस.सी. पूवार्द्ध रसायन विज्ञान के परीक्षा परिणाम

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा जारी किये गये एम.एस.सी. पूवार्द्ध रसायन विज्ञान के परीक्षा परिणाम में निकिता कुमावत पुत्री नरोत्तम लाल कुमावत 80.30 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान व अन्जु कुमारी पुत्री नत्थूराम 75.23 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। एम.ए. उत्तराद्र्ध भूगोल के परिणाम में स्नेहा रेपस्वाल पुत्री रामजीलाल रेपस्वाल 77.00 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान व सुप्रिया रानी पुत्री महेन्द्र सिंह 72.90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। एम.एस.सी. पूर्वाद्र्ध वनस्पति विज्ञान के परिणाम में ज्योति पुत्री जगदीश प्रसाद 74.66 प्रतिशत के साथ प्रथान स्थान व कुमारी रीना पुत्री विक्रम 72.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। एम.एस.सी. पूर्वाद्र्ध जन्तु विज्ञान के परीक्षा परिणाम में अम्बिका तँवर पुत्री बलजीत सिंह 70.62 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान व दीपिका पुत्री दारा सिंह 67.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही वहीं एम.ए. पूर्वाद्र्ध भूगोल के परीक्षा परिणाम में दीपिका पुत्री सुरेश कुमार 71.00 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान व मुस्कान पुत्री नरोत्तम मील 69.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रागंण में इन होनहारों का तिलकार्चन, माल्यापर्ण व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने स्थान प्राप्त छात्राओं को इसी प्रकार आगे बढऩे की प्रेरणा दी। झुन्झुनूं शहर मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता भाजपा, कमलकान्त शर्मा ने छात्राओं को आई.ए.एस., आर.ए.एस. एवं अन्य उच्च सेवाओं में जाने हेतु प्रेरित किया। कार्यवाहक प्राचार्या पिंकेश ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, अभिभावक संगीता चौधरी, महेन्द्र सिंह, दारा सिंह, नरोत्तम मील, प्रहलाद सिंह कुल्हरी आदि कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur