Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में होनहारो का किया सम्मान

,

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में होनहारो का किया सम्मान

तृतीय वर्ष (कला संकाय) के होनहारों (टॉपर्स) को सम्मानित किया

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष (कला संकाय) के होनहारों (टॉपर्स) को सम्मानित किया गया। कला वर्ग की छात्रा सोनिया शर्मा पुत्री विनोद शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा रुचिका शर्मा पुत्री नवल किशोर शर्मा व शाहिन बानो पुत्री मो. युनूस अली ने संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने छात्राओं को सम्मानित किया एवं तिलकार्चन कर मिठाई खिलायी। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और ऐसे ही मेहनत कर आगे बढने की प्रेरणा दी। सहायक अभियंता इंजी. ज्योति ढूकिया ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्या पिंकेश, राकेश झाझडि़या, प्रहलाद सिंह कुल्हरि व अभिभावक विनोद शर्मा एवं नवल किशोर शर्मा आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur