Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / झुंझुनूं: न्यू राजस्थान बालिका कॉलेज में ‘वंदे मातरम् @150 कार्यक्रम आयोजित

,

झुंझुनूं: न्यू राजस्थान बालिका कॉलेज में ‘वंदे मातरम् @150 कार्यक्रम आयोजित

Education News (एजुकेशन समाचार) : झुंझुनूं: न्यू राजस्थान बालिका कॉलेज में ‘वंदे मातरम् @150 कार्यक्रम आयोजित

झुंझुनूं शहर के गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में  राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘वंदे मातरम् @ 150’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं द्वारा ‘‘वंदे मातरम्’’ का सामूहिक गायन किया गया। साथ ही बसंत पंचमी का पर्व भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 मां सरस्वती की आराधना से कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भगवान गणेश को पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर
संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानू, स्टाफ सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

 बसंत पंचमी का महत्व बताया

संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने छात्राओं को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा

“यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा ज्ञान का प्रकाश फैलाए।”

 मतदाता जागरूकता की शपथ

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने इस अवसर पर छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और प्रत्येक छात्रा को अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

 NSS इकाइयों की सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी पिंकेश और अंजू सैनी, समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। सभी ने राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर विचार साझा किए।