Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पी. जी. महाविद्यालय में प्रियंका बनी मिस फ्रैशर

,

न्यू राजस्थान बालिका पी. जी. महाविद्यालय में प्रियंका बनी मिस फ्रैशर

मिस फ्रैशर पार्टी का आयोजन

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी. जी. महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध की छात्राओं के लिये मिस फ्रैशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा एवं अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने की। इस अवसर पर ढूकिया ने कहा कि महाविद्यालय की यह परम्परा रही है कि हर वर्ष नवांगतुक छात्राओं का अभिनन्दन किया जाता है और संदेश दिया कि आप अपनी कड़ी मेहनत से अच्छा परिणाम देकर अपना कर्ज चुका देना। आगे ढूकिया ने कहा कि महिलाओं व युवतियों को स्वयं के अधिकारों के प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिये। हर गलत चीज का प्रतिकार करना चाहिये। भाजपा जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। संस्थान संरक्षिका विनोद ढूकिया ने नवांगतुक छात्राओं का स्वागत किया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कैटलॉक छात्रा प्रियंका बागड़वा ने मिस फ्रैशर का किताब खिताब जीता तथा मिस ब्यूटी जिन्नत कुरैशी, व मिस पर्सन्लटी सारिका स्वामी रही। कार्यक्रम का मंच संचालन भाविका व सविशा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur