Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में छात्रा प्रतिभा खोज परीक्षा 12 जनवरी को

,

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में छात्रा प्रतिभा खोज परीक्षा 12 जनवरी को

झुन्झुनूं, न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय की ओर से छात्रा प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 12 जनवरी 2025 रविवार को प्रातः 11ः00 बजे आयोजित करवाई जायेगी। संस्थान सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि अंचल की छात्रा प्रतिभाओं की खोज करने के लिए इस प्रकार की परीक्षाओं का प्रतिवर्ष महाविद्यालय में आयोजन किया जाता है। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने बताया कि परीक्षा में 11वीं व 12वीं कला व विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत छात्राऐं भाग ले सकती हैं, उन्होंने बताया कि परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा को पुरस्कार स्वरूप 11000 रूपये, मैडल व प्रमाण पत्र, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रा को 7100 रूपये, मैडल व प्रमाण पत्र एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रा को 5100 रुपये, मैडल व प्रमाण पत्र पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। छात्रा प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा तथा जो भी जिला मुख्यालय के बाहर से छात्राऐं आयेगी उनका आने-जाने का किराया संस्था द्वारा वहन किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur