Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पीजी. महाविद्यालय में अल्पसंख्यक वर्ग दिवस मनाया

,

न्यू राजस्थान बालिका पीजी. महाविद्यालय में अल्पसंख्यक वर्ग दिवस मनाया

एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के तत्वाधान में

झुन्झुनूं, स्थानीय न्यू राजस्थान बालिका पी. जी. महाविद्यालय, गणपति नगर, झुन्झुनूं में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के तत्वाधान में ‘‘कौमी एकता सप्ताह’’ के तहत 22 नवम्बर को अल्पसंख्यक वर्ग दिवस के रुप में मनाया गया। स्वयंसेविकाओं को अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों से अवगत कराने हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा छात्राओं ने महाविद्यालय प्रागंण में साफ-सफाई कर श्रमदान में योगदान दिया। इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, महाविद्यालय उप प्राचार्या पिंकेश, एन.एस.एस. प्रभारी शालिनी सिरोहा, अन्जु सैनी व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur