Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

,

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक’’ थीम आधारित 2024 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान अनु पुत्री राजेंद्र बी.ए. प्रथम वर्ष व द्वितीय स्थान समीक्षा पुत्री जगमोहन बी.एससी. द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने विज्ञान को विकास के लिए रीढ़ की हड्डी बताया और विज्ञान को करियर के रूप में अपनाने तथा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि कृषि, संचार, तकनीक, अंतरिक्ष खोज जैसी कई नामुमकिन खोज विज्ञान के द्वारा ही मुमकिन हो पाई है। इस अवसर पर महाविद्यालय उपप्राचार्या पिंकेश, एन.एस.एस. प्रभारी अंजू सहित समस्त स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur