Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस

,

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में 5 सितंबर को “राष्ट्रीय शिक्षक दिवस“ मनाया गया। अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पूर्ण उत्साह व जोश के साथ भाग लिया। छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और शिक्षकों को सम्मानित किया। ढूकिया ने सभी छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और बताया कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक श्रेष्ठ पथ प्रदर्शक होता है, जो अपने शिष्य को सही व गलत की पहचान करवाकर सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने छात्राओं को शिक्षकों के गुणों व महत्व से अवगत कराते हुए, कार्यक्रम का भव्य आयोजन करने में योगदान देने वाली छात्राओं व स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उप प्राचार्या पिंकेश ने छात्राओं को शुभकामनाऐं देते हुए अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ को सदस्य व छात्राएं उपस्थित रहे। मंच का संचालन कनिष्का व साजिया ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur