Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान की ईशु चौधरी ने किया स्कूल टॉप

,

न्यू राजस्थान की ईशु चौधरी ने किया स्कूल टॉप

माध्यमिक परीक्षा परिणाम में

झुन्झुनूं, अणगासर रोड़ पर गणपति नगर स्थित राजस्थान पब्लिक स्कूल में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित माध्यमिक परीक्षा परिणाम में कक्षा 10 में होनहार एवं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी ईशु चौधरी पुत्री विकास कुमार, शुभम निर्मल पुत्र भागीरथमल, आयुष पुत्र सुरेश कुमार एवं दिवेक पुत्र अरविन्द कुमार को जिला उपाध्यक्ष, भाजपा इंजी. प्यारेलाल ढूकिया एवं संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया ने माल्यार्पण कर बधाई दी एवं भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ठ परिणाम देकर अपना, अपने परिवार व देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाऐं दी। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़, राकेश झाझडिया, महावीर प्रसाद शर्मा, सुशील सैनी, प्रहलाद सिंह, राम प्रताप, सुनील स्वामी, दिनेश कुमार शर्मा एवं दिलीप सैनी आदि उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur