Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान में टॉपर्स मनीषा का किया सम्मान

,

न्यू राजस्थान में टॉपर्स मनीषा का किया सम्मान

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुंझुनू शहर के गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष का परिणाम श्रेष्ठ रहा, जिसमें छात्रा मनीषा कुमारी पुत्री रामकरण ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया व छात्रा सोनम कुमारी ढेवा पुत्री रामपाल सिंह ढेवा द्वितीय स्थान पर रही। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने छात्राओं का माल्यार्पण व तिलकार्चन कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने अन्य छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्रहलाद सिंह, शालिनी सिरोहा, पूनम, अमित मील आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur