Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान स्कूल का माध्यमिक परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहने पर प्रतिभाओं का सम्मान

,

न्यू राजस्थान स्कूल का माध्यमिक परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहने पर प्रतिभाओं का सम्मान

स्थानीय अणगासर रोड़ स्थित गणपति नगर न्यू राजस्थान स्कूल का माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2018 में छात्र रोहित, रामकेश गुर्जर, मनषा मीणा, प्रज्ञा पूनियां, उत्तम सिंह व विकास ने क्रमश: 93, 93, 93, 90, 90, 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर संस्थान के इस वर्ष का सीनियर विद्यार्थी सिद्धार्थ एस दूलड ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सिद्धार्थ एस दूलड कक्षा 12 में विद्यालय टॉप व जेईई एडवान्स में एआईआर 315 व ओ.बी.सी. कैटेगरी 31 वीं रैंक प्राप्त की। इस अवसर पर संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया, जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया, इंजी. पीयूष ढूकिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्य शुभकरण सिंह, रवि पूनियां ने प्रतिक चिन्ह्र व मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सितसर निवासी ठेकेदार ताराचन्द कुमावत ने टॉपर्स विद्यार्थियों को नगद रूपये देकर समानित किया। इंजी. ढूकिया ने विद्यार्थियों को सिद्धार्थ एस दूलड से प्रेरणा लेने की सलाह दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur