Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू इंडियन इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रतियोगिताए आयोजित

,

न्यू इंडियन इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रतियोगिताए आयोजित

सिंघाना में

कस्बे के न्यू इंडियन इंग्लिश मीडियम स्कूल सिंघाना के प्रांगण में रंगोली, मेहंदी,पोस्टर, राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई ! प्रतियोगिता में प्रथम व दूसरे स्थान पर रही छात्राओं को इनाम स्वरूप एक एक पौधा दे कर के पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्था संरक्षक भीखा राम ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है ! संस्था निदेशक डॉ. अनिल गोदारा ने कहा कि सह शैक्षिक गतिविधियों की बिना विद्यार्थी जीवन अपूर्ण माना जाता है ! इसलिए विविध प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के कैरियर निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं ! इस अवसर पर हिंदी माध्यम प्रधानाचार्य डॉ. अनीता संस्था अध्यक्ष सरिता देवी, अंग्रेजी माध्यम प्रधानाध्यापक पिंकी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे !

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur