Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सद्भावना सप्ताह के दौरान गांधी जी अतीत ही नहीं वर्तमान भी विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने सद्भावना सप्ताह के दौरान होने वाली प्रश्नोत्तरी, संगोष्ठी, निबंध लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं की सार्थकता व गांधी दर्शन के बारे में बताया। प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने बताया कि विजेताओं को गांधी जयंती पर पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता का आयोजन एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रिया के नेतृत्व में हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur