Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / निबन्ध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

,

निबन्ध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मातृभाषा हिन्दी की वर्तमान स्थिति पर

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में हिन्दी सप्ताह के दौरान ‘मातृभाषा हिन्दी की वर्तमान स्थिति’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेविकओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। जिसमें आयुषी शर्मा ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय व वर्षा व खुशबू ने संयुक्तरूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने छात्राओं को बधाई दी व पढ़ाई के साथ-साथ सहशैक्षणिक गतिविधियों को महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्या डॉ. सुमन जानू ने स्वयंसेविकओं के इस प्रयास को अनुकरणीय बताया व हिन्दी सप्ताह मनाये जाने के प्रभाव पर प्रकाश डाला व बताया कि विजेताओं को हिन्दी दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी डॉ. रिया व सुमन चौधरी के नेतृत्व में हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur