Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / नोबल कोचिंग बुहाना में नव चयनित प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

,

नोबल कोचिंग बुहाना में नव चयनित प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

बुहाना, इंतजार मत करों, जितना तुम सोचते हो समय उससे कहीं ज्यादा तेज गति से निकल रहा है। धैर्य और मेहनत आपके जीवन के दो साथी है। इनका साथ कभी मत छोड़ना। युवाओं को मोटिवेशन देते हुए ये शब्द शिक्षाविद् संदीप यादव जयपुर ने कहें। वें नोबल कोचिंग बुहाना में हाल ही में दिल्ली पुलिस में चयनित हुई प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जगदीश कुमार व्याख्याता व नोबल स्कूल देवलावास के यातायात प्रभारी विजय सिंह यादव थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्था निदेशक नवीन चैधरी ने बताया कि हाल ही में संस्था के तीन अभ्यर्थी कृष्ण यादव, रणजीत यादव एवं बबीता योगी का दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ है तथा अब तक संस्था से कुल दस अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है। इस मौके पर विजय जोशी, रणधीर यादव, बलवंत सिंह, रमेश कुमार, विष्णु वर्मा, सुनिल सिहोड़िया, अशोक नेहरा, रामवीर नेहरा, राजेश, महिपाल सिंह सहित सम्पूर्ण स्टाफ मौजुद था।
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur