Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / अब प्रथम श्रेणी तृतीय श्रेणी की तैयारी करने वाली छात्राएं भी कर सकती है आवेदन

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

अब प्रथम श्रेणी तृतीय श्रेणी की तैयारी करने वाली छात्राएं भी कर सकती है आवेदन

अंबेडकर भवन के छात्रावास में

झुंझुनू,अंबेडकर भवन के छात्रावास में अब प्रथम श्रेणी तृतीय श्रेणी की तैयारी करने वाली छात्राएं भी आवेदन कर सकती है। महावीर सानेल ने बताया की अंबेडकर भवन झुंझुनू के अंबेडकर छात्रावास में अब फर्स्ट ग्रेड और सेकंड ग्रेड की तैयारी करने वाली आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति की छात्राएं भी रह सकेंगी अंतिम दिनांक 13 तारीख से पूर्व अंबेडकर भवन में रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर अपना स्थान सुनिश्चित करें। पवन कुमार आलड़िया क्यामसर और अजय काला ने बताया की हॉस्टल मे रीट की तैयारी करने वाली 15 छात्राए पहले से ही छात्रावास में फिलहाल रह रही है। यह व्यवस्था केवल रीट, फर्स्ट ग्रेड और सेकंड ग्रेड की तैयारी करने वाली छात्राओं के लिए ही रहेगी। हास्टल मे रहने वाली लङकियो के लिए सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur