Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एन.एस.एस. के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

,

एन.एस.एस. के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा के लिए शपथ दिलवाई एवं बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जैसे संगठन समाज व राष्ट्र के उत्थान में सहायक होते हैं तथा हम ज्ञान एवं उच नैतिक मूल्यों द्वारा समाज से भ्रष्टाचार दूर कर सकते हैं। स्वयंसेविका कंचन ने एन.एस.एस. की जानकारी दी व स्वयंसेविकाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने कहा कि हमें आदर्श नागरिक बनकर देशवासियों को अनुशासित नागरिक बनाना चाहिए। एन.एस.एस. प्रभारी सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा शालिनी सिरोहा ने शिविर में होने वाले कार्यों का बँटवारा कर काम सोंपा। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, कार्यवाहक प्राचार्या पिंकेश, प्रहलाद सिंह कुल्हरि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur