Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एन.एस.एस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

,

एन.एस.एस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने की। उन्होनें बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई जैसे संगठन समाज व राष्ट्र के उत्थान में सहायक होेते हैै तथा हम ज्ञान एवं उच्च नैतिक मूल्यों द्वारा समाज से भ्रष्टाचार दूर कर सकते है। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने कहा कि हमें आदर्श नागरिक बनकर देशवासियों को अनुशासित नागरिक बनाना चाहिए। स्वयंसेविका सिमरन, निहारिका, पूजा, अंकिता, दिव्या आदि ने भी एन.एस.एस. की जानकारी दी। एन.एस.एस. प्रभारी अन्जु सैनी ने सात दिवसीय शिविर में होने वाले कार्यों का बँटवारा कर काम साैंपा। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय और उप प्राचार्या पिकंेष ने भी अपने विचारों से लाभान्वित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका अंजली और महिमा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur