Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / एनएसयूआई की चल रही भुख हड़ताल समाप्त

,

एनएसयूआई की चल रही भुख हड़ताल समाप्त

राजकीय मोराराका महाविद्यालय में

झुंझुनूं, विभिन्न मांगो को लेकर राजकीय मोराराका महाविद्यालय में एनएसयूआई की चल रही भुख हड़ताल गुरूवार को मांग पूरी होने पर तोड़ दी गई। भुख हड़ताल पर बेठे छात्र नेता सतीश सुण्डा, रौनक स्वामी एवं आशीष सिंह को अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र अग्रवाल, प्राचार्य नीलम भार्गव, व्याख्याता डॉ. रोहिताश महला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकित जाखड ने ज्यूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाई। जिन मांगो को लेकर भूख हड़ताल चल रही थी उनमें से चार मांगे लिखित में देकर तुरन्त पूर्ण कर दी गई तथा शेष मांगो को लेकर राज्य सरकार के पास जल्द से जल्द से पूर्ण करने के लिए भेजा गया। जिला महासचिव राहुल जाखड एवं राहुल कुमासिया ने प्रशासन को आभार व्यक्त किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur