Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल के जूलिया कुल्हरी ने किया स्कूल टॉप

,

न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल के जूलिया कुल्हरी ने किया स्कूल टॉप

झुन्झुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2023 में कक्षा 12वीं के होनहार एवं सर्वोच्य अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में जूलिया कुल्हरी पुत्री महेन्द्र सिंह (95.20 प्रतिशत), मनिषा पुत्री राम सिंह (94.80 प्रतिशत), कृतिका जानू पुत्री रोबिन कुमार (94.80 प्रतिशत), दक्ष कुमार ढ़ाका पुत्र संजीव कुमार (90.60 प्रतिशत) तथा कक्षा 10वीं में प्रणव पुत्र देवेन्द्र सिंह (94.40 प्रतिशत) एवं तूबा खान पुत्री मोहम्मद सिकन्दर (90.20 प्रतिशत) अंक प्राप्त किये। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी प्यारेलाल ढूकिया ने बधाई दी एवं भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ठ परिणाम देकर अपना, अपने परिवार व देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाऐं दी। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। एकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ. शिखा सहाय व प्राचार्य शुभकरण खीचड़ ने विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur