Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / जेजेटी विश्वविद्यालय में ऑनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

,

जेजेटी विश्वविद्यालय में ऑनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

झुंझुनू, श्री जेजेटी विश्वविद्यालय में “राष्ट्र शिक्षा नीति के अंतर्गत कलात्मक कौशल का आकलन एवं मूल्यांकन” पर एक दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन ललित कला विभाग द्वारा किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ मधु गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं सेमिनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ विनोद टीबड़ेवाला एवं प्रेसिडेंट बालकिशन टीबड़ेवाला एवम डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने अपने ज्ञानवर्धक संबोधन से सभी को संबोधित किया।

इस सेमिनार में 115 स्कॉलर ने भाग लिया और 35 स्कॉलर ने पेपर प्रजेंट किया। सेमिनार में अतिथि वक्ता डॉ अमिता राज गोयल,डॉ विजय एम धोरे, डॉ रंजन कुमार मलिक तथा डॉ मोहन राव बी पांचाल ने NEP के अंतर्गत कला के विभिन्न आयामों पर शोधार्थियों के साथ अपने विचार सांझा किए तथा शोधार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए । सेशन चेयर डॉ राम दर्शन फोगाट, डॉ रंजना सैक्सेना ने सेमिनार में भाग लिया। कॉन्फ्रेंस कोर्डिनेटर डॉ नाजिया हुसैन ने संचालन की भूमिका निभाई।अंत में कॉन्फ्रेंस कन्वीनर डॉ अनंता शांडिल्य विभागाध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। सेमिनार में टेक्निकल कमेटी एवं सभी फैकल्टी मेंबर ने विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur