Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / ऑनलाइन सह शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के परिणाम जारी

,

ऑनलाइन सह शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के परिणाम जारी

परशुराम जन्मोत्सव समिति की ओर से

श्रीमाधोपुर, [अमरचंद शर्मा ] राजस्थान ब्राह्मण महासभा तहसील स्तरीय परशुराम जन्मोत्सव समिति की ओर से आयोजित ऑनलाइन सह शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के परिणाम बुधवार को तहसील अध्यक्ष डॉ विजय जोशी व दिनेश शर्मा ने जारी किए। संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि कविता प्रतियोगिता में रोहन गौड़, कृष्णकांत, अलका शर्मा, कार्तिकेय मिश्रा व देवकीनंदन अव्वल रहे। चित्रकला में अभिनव, अनुष्का, अंशुल शर्मा, ओम चूलेट व अग्रिमा तिवाड़ी व रंगोली में आयुषी व आदित्य चूलेट, शिखा शर्मा मूंडरू, रौनक लाटा व हिमांशु शर्मा विजेता बने। निबंध प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 में तनुज व दिव्यांशी व कक्षा 9 से 12 में चेल्सी शर्मा व भास्कर शर्मा व महाविद्यालय स्तर पर अभिषेक शर्मा कंचनपुर व अनुज विजेता बने। लॉकडाउन के बाद आयोजित समारोह में नृसिंह शर्मा आसपुरा की ओर से पारितोषिक दिया जाएगा। करीब पांच दर्जन सहभागीयों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेताओं का चयन समिति विनोद काछवाल, महावीर महर्षि ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur