Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / मोरारका कॉलेज में उर्दू संकाय स्वीकृत करवाने में मंत्री ओला ही सक्षम हैं – जाकिर झुंझुनुवाला

,

मोरारका कॉलेज में उर्दू संकाय स्वीकृत करवाने में मंत्री ओला ही सक्षम हैं – जाकिर झुंझुनुवाला

मंत्री ओला को जनहित एकता समिति ने दिया ज्ञापन

झुंझुनूं, आज जनहित एकता समिति अध्यक्ष जाकिर झुंझुनुवाला ने झुंझुनू विधायक व परिवहन मंत्री ब्रजेंद्र ओला को सर्किट हाउस में ज्ञापन देकर मांग करते हुवे कहा कि जिला मुख्यालय स्थित राजकीय राधेश्याम आर मोरारका पीजी कॉलेज में उर्दू विषय का नही होना छात्रों के साथ नाइंसाफी हैं,झुंझुनुवाला ने स्थानीय विधायक व परिवहन मंत्री से मांग की मोरारका कॉलेज में उर्दू विषय पढ़ने वाले छात्र सर्वसमाज के होने के बावजूद उर्दू संकाय का नही होना राज्य के सबसे शिक्षित जिले के लिये शर्मनाक बात हैं। झुंझुनू विधायक ओला ने हाल ही के बजट में अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास जिला मुख्यालय पर स्वीकृत करवा कर बड़ा तोहफा जिलेवासियों को दिया हैं उसके लिये विधायक व मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं और मांग करते हैं की ओला जी खुद शिक्षा को बढ़ावा देने वाले जनप्रतिनिधि हैं जिला मुख्यालय स्थित आर आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय में उर्दू संकाय सिर्फ विधायक बृजेन्द्र ओला ही स्वीकृत करवाने में सक्षम हैं। मोरारका कॉलेज में उर्दू विषय स्वीकृत करवा कर सर्वसमाज से उर्दू शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को सौगात देने की मेहरबानी करे,क्योंकि पिछले तेरह वर्षों से मांग चली आ रही हैं विद्यार्थियों को इसी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आशा हैं। मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने इसी सत्र में बिसाऊ राजकीय महाविद्यालय व हेतेमसर कन्या महाविद्यालय में उर्दू संकाय स्वीकृत करवाकर विद्यार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की हैं,अतःआपके होते हुवे हमे निराशा हाथ नही लगे इसलिए आपसे बार बार मांग की जा रही हैं कि कॉंग्रेस सरकार अल्पसंख्यक हितों के लिये आगे बढ़कर काम करती हैं और मुख्यमंत्री ने इस बजट में शिक्षा के लिये कई घोषणा की हैं। हर छात्र संगठन आपसे वक़्त वक़्त पर अपने अपने तरीके से मांग कर रहा हैं,ताकी विद्यार्थियों को निजी कॉलेजों में मिलने वाली महंगी शिक्षा से छुटकारा मिल सके। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालो में छात्र प्रतिनिधि सालिम खानजादा,सोहेल दानका यूथ कांग्रेस महासचिव,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अज़मत अली,पार्षद आज़म भाटी,पार्षद जुब्बेर खां,साजिद पार्षद,सफीक पार्षद, पार्षद सलीम कबाड़ी,पार्षद जब्बार फुलका,वरिष्ठ कांग्रेस नेता खलील बुडाना आदि शामिल रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur