Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

,

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

झुंझुनू, महावीर इंटरनेशनल सनराइज केंद्र झुंझुनूं द्वारा स्व सुधाकर शर्मा की स्मृति में उनके पुत्र वीर एडवोकेट अनुपम शर्मा के सौजन्य से मोदी रोड स्थित राजस्थानी शिशु मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से 24 विद्यालयो के कुल 96 प्रतिभागियो ने भाग लिया जिसमें प्राथमिक स्तर पर जी बी मोदी स्कूल के तनिष्क जागिड ने प्रथम स्थान व जी बी मोदी स्कूल के नवगोपाल ने द्वितीय स्थान तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर राजस्थानी शिशु मन्दिर के प्रखर शर्मा प्रथम स्थान प्रिंस स्कूल के अमन सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी वीर राजेन्द्र जोशी वीर श्यामसुन्दर जालान वीर नागरमल जागिड वीर डॉ उम्मेद सिंह शेखावत वीर डॉ एस एन शुक्ला वीर जयप्रकाश शर्मा वीर एडवोकेट सुशील जोशी वीर कैलाश शर्मा वीर रमेश चन्द्र शर्मा वीर अनुपम शर्मा वीर शिव प्रसाद महर्षि वीर एडवोकेट अनुपम शर्मा वीर श्याम सुंदर शर्मा वीर महेन्द्र सिंह राठौड एवं गणमान्य उपस्थित रहे । प्रतियोगिता का संयोजन एवं संचालन डॉ उम्मेद सिंह शेखावत एवं एडवोकेट अनुपम शर्मा ने किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur