Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / वैदिक गणित पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

,

वैदिक गणित पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

झुंझुनू, स्थानीय दुराना स्थित करियर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा वैदिक गणित पर दो दिवसीय राष्ट्र स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। वर्कशॉप के प्रथम सत्र में प्रो. डॉ. अनुराधा गुप्ता प्राचार्या दिल्ली कॉलेज आफ आर्ट्स एंड कॉमर्स यूनिवर्सिटी ने वैदिक गणित के इतिहास व महत्व को बताया और साथ ही बताया कि वैदिक गणित के पिता भारती कृष्ण तीर्थ थे और उन्होंने चारों वेदों का अध्ययन कर वैदिक गणित के 16 सूत्र व 13 उपसूत्र बताए। जिनसे वैदिक गणित काफी आसान और रोचक विषय बन गया। वैदिक गणित के शॉर्टकट फॉर्मूलों की सहायता से प्रतियोगी परीक्षाओं में गणित के प्रश्न आसानी से हल किये जा सकते हैं। वर्कशॉप के द्वितीय सत्र में प्रो. डॉ राकेश भाटिया, नेशनल कोऑर्डिनेटर वैदिक मैथमेटिक्स शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली ने वैदिक गणित के पिता भारती कृष्ण तीर्थ के जीवन परिचय को बताया और वैदिक गणित के उद्देश्य व गणित में रूचि बढ़ाना है। वैदिक गणित चार वेद ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद व उनकी शाखाओं के विषय में बताया और 16 सूत्र व 13 उपसूत्रों को विशेष विस्तृत रूप में बताया। कार्यशाला के संयोजक गणित विभाग के प्रमुख डॉ. कमलेश सैनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। मंच का संचालन पुष्पा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur